बेरमो: फुसरो सीसीएल प्रबंधन से वार्ता के बाद विस्थापितों ने आंदोलन स्थगित किया
Bermo, Bokaro | Mar 31, 2024 सीसीएल प्रबंधन से वार्ता के बाद विस्थापित ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के कारो परियोजना के विस्थापित परिवारों ने बकाया नौकरी, मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर सुबह परियोजना का उत्पादन एवं ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दिया। यहां विस्थापित सोहनलाल मांझी व हेमलाल महतो सहित अन्य विस्थापितों ने कहा कि प्रबंधन हम विस्थापितों के प्रति ध्यान नहीं दे रही है।