लाडपुरा: नई दिल्ली-कोटा-अम्बेडकर नगर ट्रेन सेवा का शुभारंभ, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिखाई हरी झंडी
Ladpura, Kota | Apr 13, 2025 बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार देर रात साढ़े 10 बजे कोटा को एक नई रेल कनेक्टिविटी की सौगात मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार रात कोटा रेलवे स्टेशन से कोटा से दिल्ली के बीच उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वीसी के माध्यम