करनाल: असंध में डेरा गामा मार्ग पर धान की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
Karnal, Karnal | Aug 21, 2024 असंध डेरा गामा मार्ग पर धान की बोरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे बोरिया बिखर गई। इस हादसे में चालक और परिचालक बाल बाल बच गए। वह समय से पहले कूद गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी करवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।