इटारसी के पास ग्राम बैगनिया में एक घर की छत से 4 फीट लंबे कोबरा प्रजाती के सांप को शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह सांप बीते कई दिनों से लगातार दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। सर्प मित्र ने बताया कि सांप के दिखने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर रेस्क्यू किया ।