धरमजयगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा आज रविवार 1 जून की दोपहर दो बजे थाना क्षेत्र के उन नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व छाता भेंट कर सम्मानित किया गया, जो चिकित्सा, स्वच्छता, पंचायत, आपातकालीन सेवा एवं ग्राम सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में निष्ठापूर्वक कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बने