हार्डवेयर दुकान में रविवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गयी।देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी।इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी। खबर मिलते ही कतरास पुलिस और दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची गई।