बदायूं: बदायूं के प्राचीन बुर्रा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारियां शुरू, 15 फरवरी को होगा जलाभिषेक
Budaun, Budaun | Feb 12, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के प्राचीन बुर्रा शिव मंदिर पर आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर तैयारियां जोर शोर पर शुरू हो गयीं हैं। बुर्रा गांव का प्राचीन शिव मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। तभी से मंदिर की मान्यता है कि यहां जो भी मनोकामना मांगों वह पूरी होती है। वहीं गुरुवार को हरीश यादव ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिन का मेले भी लगता है।