लाडपुरा: कोटा की अनंतपुरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले छह सटोरिए को गिरफ्तार किया, करोड़ों का हिसाब मिला, मोबाइल-लैपटॉप जब्त
Ladpura, Kota | Aug 8, 2025 कोटा की अनंतपुरा और रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने छह सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरिए अनंतपुरा इलाके में एक मल्टी फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। सटोरियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट, फुटबॉल गेम्स का ऑनलाइन सट्टा खिलाने का हिसाब मिला है।