कलश शोभायात्रा में मंदिर परिसर से सैकड़ों कुंवारी कन्याएं तथा महिलाएं माथे पर कलश लेकर खेरिया गंगा घाट पर पूजा-पाठ कर कलश में गंगाजल भरकर महेशपुर मंदिर परिसर पहुंचीं। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के बाद कुंवारी कन्याओं तथा महिलाओं के बीच शरबत तथा खीर प्रसाद का वितरण किया गया।