जमदाहा- करझौंसा रोड स्थित बुटवरिया के निकट गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे टोटो पलटने से टोटो चालक जख्मी हो गया। जख्मी गाड़वरण गांव का अशोक यादव बताया गया है। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।