आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर शाम लगभग साढ़े छह बजे एक दर्दनाक हादसे में नोएडा में पेट्रोल पंप पर कार्यरत 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। माइलस्टोन नंबर 36 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान नवीन कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी इटावा के रूप में हुई।