ग्वालियर गिर्द: पिछोर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, ग्वालियर के एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने दी जानकारी
पिछोर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में ग्वालियर में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने दी जानकारी ग्वालियर के डबरा देहात के पिछोर क्षेत्र में सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल मंगलवार को कैथोदा निवासी कल्याण सिंह अपनी बाइक से पिछोर जा रहे थे। उसी समय रोहित पिछोर से गांव की ओर लौट रहा था।