अमरोहा: अमरोहा सदर तहसील के पास इनवर्टर गोदाम में लगी भीषण आग
Amroha, Amroha | Jun 7, 2025 सदर तहसील के पास स्थित एम के इनवर्टर गोदाम में शनिवार को सुबह करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त बकरा ईद की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग और गोदाम मालिक आग बुझाने लगे।