डेहरी: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से गोपालगंज के जवान की मौत, एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने दी सलामी
Dehri, Rohtas | Jan 24, 2024 डेहरी स्थित पुलिस लाइन में पीटीसी की ट्रेनिंग ले रहे एक जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के लोगों ने परिजनों को सूचना दी इसके बाद परिजन पहुंचे तो शव को देखते ही दहाड़ मार मार कर रोने लगेबता दें कि मृतक का नाम शिव शंभू राय था, जो गोपालगंज जिला के निवासी थे