ग्वालियर गिर्द: कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, डिवाइडर न दिखने से पलटने से बची गाड़ी, ड्राइवर भागा
ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे ने भी लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है। अब गोला का मंदिर इलाके के बाद माधवगंज थाना क्षेत्र के गुढा पुलिया पर एक स्विफ्ट डिजायर कार रात के अंधेरे में डिवाइडर पर चढ़ गई। चर्चा यह भी है कि कार चालक नशे में था। घटना सोमवार रात 9 बजे की बताई गई है। कार चालक डिवाइडर पर अपनी कार छोड़कर वहां से गायब हो गया.पुलिस मामले की जांच कर रही है