चौरीचौरा: रासेयो के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ
जे.बी. महाजन डिग्री कॉलेज चौरीचौरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिवाजी इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय शिविर के सातवें दिन शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रबंधक श्री ईश्वर चंद जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर निमिषा सिंह ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त अध्यापक मौजूद रहें।