इंदौर: शासकीय स्कूल की शिक्षिका की खजराना में हुए सड़क हादसे में उपचार के दौरान हुई मौत, मूल रूप से देवास की है शिक्षिका
Indore, Indore | Feb 27, 2024 देवास जिले की रहने वाली शिक्षिका मोनिका वर्मा इंदौर के खजराना स्थित अपने स्कूल जाते समय थार गाड़ी की टक्कर लगने से गम्भीर घायल हो गई थी, जहां घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था, जिसमे आज हालात बिगड़ने से इलाज के दौरान घायल मोनिका की मौत हो गई। फिलहाल में पुलिस ने महिला की मौत के मामले में मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू की है।