गलियाकोट: जिला कलेक्टर डुंगरपुर अंकित कुमार सिंह द्वारा गलियाकोट उपखंड का किया दौरा
जिला कलेक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह द्वारा गलियाकोट उपखंड का दौरा किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चितरी में दिनांक 01.02.24 से होने वाले विशेष योग्यजन शिविर की पूर्व तैयारी का जायजा लिया। ग्राम पंचायत चितरी द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवम् प्रतिभागियों के लिए सार्वजनिक लाइब्रेरी हेतु बालिका ओल्ड विद्यालय में लाइब्रेरी बनाने के निर्देश दिए।