रैपुरा: ग्राम कूंडा में नई ट्रांसमिशन लाइन लगने से वर्षों पुरानी समस्या हुई खत्म, लौटी रौनक
Raipura, Panna | Jan 1, 2026 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रैपुरा तहसील के ग्राम कूंडा में नई विद्युत ट्रांसमिशन लाइन चालू हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जर्जर लाइन के कारण ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर से निजी तार खींचकर बिजली उपयोग करनी पड़ रही थी, जिससे हादसों का खतरा बना रहता था।मामला सामने आने के बाद विद्युत विभाग ने संज्ञान लेकर नई ट्रांसमिशन लाइन का कार्य पूरा कराया।