ब्यौहारी: न्यू बरौंधा मार्ग पर मुक्ति धाम नाला की पुलिया टूटी, वीडियो आया सामने
ब्यौहारी के न्यू बरौंधा मार्ग में स्थित मुक्ति धाम नाला की पुलिया बीते दिनों आधी टूट गई थी। लेकिन पैदल लोग आना जाना कर रहे थे अब बीती रात हुई तेज बारिश से पुल का पूरा हिस्सा टूट गया है। जिससे अब ब्यौहारी से न्यू बरौंधा का सम्पर्क टूट गया है। जिसका वीडियो बुधवार सुबह 9 बजे सामने आया है।