बुदनी: बुधनी में स्वच्छता के क्षेत्र में अनोखी पहल, कचरे को 18 श्रेणियों में अलग करने जैसे प्रयास किए गए
Budni, Sehore | Aug 23, 2025 मध्यप्रदेश का नगर बुधनी पूरे देश के लिए मिसाल बन गया है। स्वच्छता के क्षेत्र में अनोखी पहल करते हुए बुधनी ने घर-घर से कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई और कचरे को 18 श्रेणियों में अलग करने जैसे प्रयास किए। प्लास्टिक से दाने (गिट्टी) बनाकर नए उत्पाद तैयार किए गए, वहीं गीले कचरे से जैविक खाद और सीवरेज ट्रीटमेंट से उपयोगी संसाधन बनाए गए।