मानगढ़ धाम क्षेत्र में गुरुवार देर रात रोमांचक दृश्य सामने आया, जब रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक मादा पैंथर को उसके चार शावकों के साथ मानगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में घूमते हुए देखा। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस जीप की लाइट पड़ते ही मादा पैंथर कुछ क्षणों तक सड़क किनारे खड़ी रही और टीम की ओर देखती रहीं।