कन्नौज: बोर्डिंग ग्राउंड में आज होगा विशाल भंडारा, 25 हजार कांवड़ियों के लिए की गई है भोजन की व्यवस्था
कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में आज विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब 25 हजार कॉवड़ियों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें बच्चों और महिलाओं के लिए भी खास व्यवस्थाएं की गई है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो और भक्तों को भंडारे का प्रसाद आसानी से मिल सके। भंडारे के प्रसाद में 15 आईटम तैयार किए गए है ताकि सभी के पसंद का भोजन मिल सके।