मांडू: भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल के द्वारा कटिया चौक न्यू मार्केट टेकर स्टैंड प्रांगण में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Mandu, Ramgarh | Mar 7, 2024 भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को नमो युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा गणेश ठाकुर व संचालन भाजपा युवा मोर्चा के बजरंगी कुमार के द्वारा किया गया। नमो युवा चौपाल के मुख्य वक्ता भाजपा मंडल के किशोर कुमार महतो प्रिया नाथ आदि ने कहा कि पूरे भारत देश में युवा चौपाल कार्यक्रम किया जा रहा है।