जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के भण्डिया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों घायलों का उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण दोनों घायलों को सीतापुर के अस्पताल भेजा है।