कराहल: कराहल के बड़ा तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया श्रमदान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद
श्योपुर - कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जारी जिले में जल संरक्षण एवं जल संरचनाओं की स्वच्छता के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को दोपहर 3:00 बजे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आदिवासी विकासखंड मुख्यालय कराहल के बड़ा तालाब पर श्रमदान किया