किस्को: किस्को में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ शब-ए-बारात का पर्व
अकीदतमंद पूरी रात इबादत कर मगफिरत की मांगी दुआएं किस्को क्षेत्र में शबे बारात की रात बीते जुम्मेरात की रात 8 बजे से जुम्मा सुबह 5 बजे तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुदा के दरबार में खूब इबादत किए। साथ ही लोग अपने घरों और मस्जिदों में रात भर दुआएं किये और अपने गुनाहों की माफी मांगी। ओलेमाओं ने कहा कि शबे बारात गुनाहों से तौबा करने व दुआ मांगने की रात है।