नगर नौसा: बिशुनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मूंगफली विक्रेता जख्मी
शुक्रवार की संध्या 5:00 बजे बिशुनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया जख्मी व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा मे लाया गया जख्मी व्यक्ति की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेल्थार गांव निवासी केशो पासवान के 55 वर्षीय पुत्र रामबालक पासवान के रूप में किया गया।