लोहरदगा: लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ में विदाई व स्वागत समारोह, न्यायिक अधिकारियों का सम्मान
लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ के प्रांगण में सोमवार शाम लगभग 3:30 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अधिवक्ता संघ द्वारा विदाई समारोह और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश तिवारी का सम्मान करते हुए उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया।