बख्तियारपुर: महाशिवरात्रि पर बख्तियारपुर में शिव-पार्वती विवाहोत्सव, निकली भव्य शिव बारात
महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की रात से सोमवार की अहले सुबह 7 बजे तक बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में शिव पार्वती विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरकारी अस्पताल परिसर स्थित शिवालय, काली मंदिर शिवालय, ॐ श्री राम मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में शिव-पार्वती विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के