मंडी: जिला मंडी के कोटला गांव में हादसा, सीढ़ियों से फिसलकर वृद्ध की मौत, नगवाईं अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जिला मंडी के थाना औट के अंतर्गत आने वाले कोटला गांव में एक दर्दनाक हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरोत्तम राम पुत्र माधू राम निवासी गांव थाना कोटला डाकघर व तहसील औट जिला मंडी के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता घर की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक फिसल गए। इस दौरान उनका सिर पत्थर से टकरा गया