केिशनपुर: मध्य विद्यालय चौहाटा में चोरी मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
किशनपुर सुपौल थाना क्षेत्र के किसनपुर दक्षिण पंचायत के मध्य विद्यालय चौहाटा में बीते 12 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के सामान चोरी कर लेने के बाद ग्रामीणों द्वारा बुधवार को पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए अभिलंब कार्यवाही की मांग की गई है । ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि चोरी के बाद पुलिस की शिथिलता पर ग्रामीण चिंता जाहिर कर रही है।