पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवापुर गांव के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक ऑटो में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। पुलिस ने मामले की जानकारी दी!