शहर के उमरखली रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के पास कुंदा नदी पर बने डैम में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार तेजपाल पिता लखन चौहान रविवार को नहाने के लिए डैम पर गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी ,पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला ,