कानपुर: पुलिस आयुक्त ने ग्वालटोली और रेल बाजार थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस आयुक्त ने ग्वालटोली और रेलबाजार थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा कार्यालय,अभिलेख,मलखाना,महिला हेल्प डेस्क,सीसीटीएनएस परिसर की साफ सफाई को देखा।पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने,उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा सभी की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।