बिंदकी: बिंदकी के जहानपुर में मां काली जी के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के पहले दिन रात्रि जागरण में श्रद्धालुओं की रही भीड़
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित मां काली जी देवी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात लगभग 3:00 बजे तक रात्रि जागरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जयकुमार सिंह जैकी तथा एसडीएम बिंदकी श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने मां काली देवी की पूजा अर्चना आरती करके किया।