साहेबपुर कमाल: रहुआ वार्ड 4 के व्यक्ति की खनमा नदी में भैंस चराने के दौरान डूबने से हुई मौत
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ के रहने वाले रामानंद रजक की खनमा नदी में भैंस चराने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है घटना की सूचना साहेबपुरकमाल पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है