बस्ती: नगर मदरसा में नवजवानों द्वारा इफ्तार का आयोजन कराया गया
Basti, Basti | Mar 17, 2025 मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत नूरुल इस्लाम मकतब इस्लामिया में नवजवानों द्वारा इफ्तार का आयोजन कराया गया। हाफिज नसीरूद्दीन ने कहा कि रोजेदार को इफ्तार कराने से उतना ही सवाब मिलेगा जितना सवाब रोजेदार के लिए होगा। जिसने भी किसी रोजेदार का रोजा इफ्तार कराया या किसी मुजाहिद को समान दिया तो उसको उसके बराबर सवाब मिलता है।