बाड़मेर: जालीपा कैंट में किराए के मकान में आर्मी के जवान ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
Barmer, Barmer | Feb 22, 2024 किराए के मकान में रहे आर्मी के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जवान अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। घटना बाड़मेर जिले के जालीपा कैंट के पास की है। रीको पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवाया है। सुसाइड के समय पत्नी व बच्चे घर पर नहीं थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।