कर्रा: ग्राम बिरदा सिलमा में आयोजित मंडा पूजा में शामिल हुए पूर्व मंत्री
Karra, Khunti | May 18, 2025 कर्रा प्रखंड के ग्राम बिरदा सिलमा मंडा पूजा में आज रविवार को झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हुए । इस दौरान मुख्य अतिथि का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया । मौके पर भोक्ताओं के साथ ग्रामीण शिव भक्ति में लीन दिखे।