मऊ: कर्वी मानिकपुर मुख्य सड़क में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल, मानिकपुर CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
कर्वी मानिकपुर मुख्य सड़क में खोह के पास आज गुरुवार की शाम 4 बजे बाइक सवार युवक पप्पू पुत्र छोटेलाल निवासी भरतकूप बाइक से गिरकर घायल हो गया। पप्पू बाइक से भरतकूप से मानिकपुर जा रहा था ,तभी खोह के पास यह हादसा हो गया। वहीं पप्पू को मानिकपुर CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और घटना की जानकारी दी है।