पलवल में लगातार जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित मानव सेवा समिति ने अपना छठा जर्सी एवं जूते वितरण कार्यक्रम सरकारी प्राइमरी विद्यालय धोलागढ़ में आयोजित किया, 100 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जर्सी एवं जूते वितरित किए गए. हरियाणा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय मंगला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे! समिति हर वर्ष स्कूलों में जर्सी जूते, जुराब वितरण करती है