भरतपुर: गांव रामनगर में कोनी बंद का पानी पहुंचा, ज्वार, बाजरा आदि की फसल में हुआ गलाव
भरतपुर के रामनगर गांव में कोनी बंद का पानी पहुंच गया है गांव वालों का कहना है कि पानी पहुंचने से गांव में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है जिसके चलते फसलों को नुकसान हो गया है ज्वार बाजरा देचा आदि की फसल गल गई है गांव के समाजसेवी दिनेश फौजदार ने बताया कि पिछले साल भी पानी आया था और इस बार भी पानी आया है करीब 30 वर्ष बाद यह पानी ग्रामीण क्षेत्रों में आया है