13 जनवरी सोमवार रात्रि 9 बजे नारियल का ठेला लगाने वाले एक विक्रेता युवक को अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। नारियल विक्रेता युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। तथा उसका सामान व ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया।घायल युवक को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बस चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।