मंदसौर: मंदसौर में ट्रैक्टर ट्राली से डोडा चूरा बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर के भावगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर ट्रली से 1 लाख 20 हजार की कीमत का 60किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है।मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अवैध पदक पदार्थ तस्करी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।