राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जारी अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार को झुंझुनूं में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसका वीडियो भी सोशल मोडिया पर वायरल हो रहा है। परीक्षा से एक दिन पहले ही एक छात्रा झुंझुनूं स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। केंद्र पर पहुंचने के बाद जब रोल नंबर चेक किया तो पता चला कि परीक्षा अगले दिन आयोजित होनी हैं।