राई: कुमासपुर और दीपालपुर के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और फांस में लगी आग
Rai, Sonipat | Apr 10, 2025 गांव कुमासपुर व दीपालपुर के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व फांस में आग लग गई। किसानों ने ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई कर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है