बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसएच-99 सड़क से चोपड़ा पंचायत के लहटी टोला गुड़ियाल जाने वाली पीसीसी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर गड्ढे और टूटे हिस्सों के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश में स्थिति और बदतर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।