जीरापुर: जीरापुर में धनतेरस पर बाजार में भीड़ उमड़ी, यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात
जीरापुर में धरतेरस पर आज बुधवार की शाम 5 बजे बाजार में जमकर धनवर्षा हो रही है। बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ लग रही। बाजार खुलते ही व्यापारियों को फुर्सत नही मिली। बाजार में बर्तन दुकान,सर्राफा दुकानों को खासतौर पर सजाया गया है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स व ऑटोमोबाइल की दुकानों में विशेष सजावट की गई है। दुकानों में सामान खरीदने पर ऑफर भी दिया जा रहा है।