रायबरेली: रायबरेली कांग्रेस कार्यालय में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रचार का मेहनताना न मिलने से नाराज की महिलाएं
रायबरेली में तिलक भवन में कुछ महिलाएं प्रदर्शन करती हुई नजर आई। महिलाओं ने बताया कि, प्रचार के लिए हम लोगों को बुलाया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पैसे देने की बात कही गई। परंतु तीन दिन बीत जाने के बाद भी, पैसे नहीं दिए गए। जिसको लेकर महिलाओं ने आज प्रदर्शन कर अपने मेंहनताना मिलने के लिए आवाज उठा रही हैं।